मदारीपुर चोरी काण्ड के पर्दाफ़ाश के लिए एस ओ जी व सर्विलांस टीम ने पाताल खोद कर माल सहित 5 चोर दबोचे , अपर पुलिस अधीक्षक ने पत्रकार वार्ता में किया

उरई |  बीती आठ मई की रात कुठौंद थाना क्षेत्र के मदारीपुर में ज्वेलर्स  की दुकान व घर को निशाना बना कर अज्ञात चोर 1 करोड़ रूपये के माल असबाब पर हाथ साफ़ कर ले गए | इस चुनौतीपूर्ण वारदात का राज खोलने के लिए पुलिस अधीक्षक रवि कुमार द्वारा एस ओ जी और सर्विलांस की टीम को कमान सौंपी | पुलिस अधीक्षक का यह भरोसा खरा साबित हुआ जब इन दोनों विंग के संयुक्त आपरेशन में न केवल प्याज के छिलकों की तरह इसके सारे पहलू परत दर परत  खुलते चले गए बल्कि चोरी किये गए माल समेत सारे कथित चोर राजस्थान में उनकी मांद में घुस कर दबोचने में पुलिस सफल रही |  

पुलिस अधीक्षक जालौन रवि कुमार के निर्देशानुसार मदारीपुर में हुई करोड़ो की चोरी की घटना को खोलने के लिए पुलिस की चार टीमें जिसमे एसओजी प्रभारी अर्जुन सिंह चौहान, सर्विलांस  प्रभारी योगेश पाठक, कुठौंद थानाध्यक्ष रमेश मिश्रा  व एक अन्य टीम को  गठित किया गया था जिसका नेतृत्व सीओ जालौन संतोष कुमार कर रहे थे |   उनके नेतृत्व में  पुलिस की टीम ने 70 प्रतिशत मॉल के साथ पांच अंतर्राज्यीय चोरों को  गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है |

पकड़े गए चोर मध्य प्रदेश, राजस्थान व उत्तर प्रदेश के रहने वाले है |

इस संबध में अपर पुलिस अधीक्षक असीम चौधरी ने बताया है कि पकड़े गए चोरों का एक संगठित गिरोह है जोकि बड़ी वारदात को अंजाम देते है |  पुलिस की टीमों द्वारा लगातार अन्य राज्यो में जाकर  दबिशे  दी जा रही है ताकि शेष 30 प्रतिशत माल  व अन्य भागे हुए चोरों को गिरफ्तार किया जा सके|

छानबीन के क्रम में टीमों द्वारा जनपद झांसी , औरैया , कानपुर देहात,  कानपुर नगर,  इटावा व मध्यप्रदेश में भिंड और राजस्थान में धौलपुर  आदि जनपद में दबिश देते हुए करीब 50 संदिग्धों से पूछताछ की गई तथा करीब 45 सीसीटीवी फुटेज देखे गए। इसी दौरान सफलता की कुंजीतक  पर पहुंचने पर 5 अंतर राज्यीय संदिग्धों  को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया गया  | ये हैं 1-शैलेंद्र उर्फ रामू पुत्र लाल बहादुर निषाद निवासी गटृपुरा थाना फतेहाबाद जनपद आगरा जो कि आगरा जनपद से ₹10000 (दस हजार रुपए)का इनामिया भी है।2-दिलकश वर्मा पुत्र रामबाबू निषाद निवासी ग्राम पारौली सिकरवार थाना फतेहाबाद जनपद आगरा 3-चांद मियां पुत्र हैदरूद्दीन निवासी बगदाद नगर तालों वाली बगिया गली नंबर 14 थाना रामगढ़ जनपद फिरोजाबाद, 4-परमाल पुत्र रामनिवास निषाद निवासी ग्राम शंकरपुरा थाना धौली जनपद धौलपुर राजस्थान 5-पूनम पत्नी हरेंद्र निषाद निवासी नदुआ पुरा थाना सराय टोला जनपद मुरैना मध्य प्रदेश। इन पांचों आरोपितों  पर 705 ग्राम पीली धातु कीमत लगभग 3500000 रुपए,  4 किलो सफेद धातु कीमत करीब ₹250000 , दो तमंचा 315 बोर, तीन जिंदा कारतूस 315 बोर, होंडा सिटी कार नंबर यूपी 85 ए एन 0021, एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट की बरामदगी की गई।

आरोपितों  द्वारा अपराध करने तरीका इस प्रकार है -यह एक अंतर्राज्यीय  चोर गिरोह है जो मध्य प्रदेश , राजस्थान एवं सीमावर्ती जनपदों में एक योजना के तहत चोरी की घटनाएं करते हैं । चोरी करने से पहले यह लोग उस स्थान की  रैकी करते हैं एवं बाद में योजनाबद्ध तरीके से चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। पूछताछ पर गिरफ्तार आरोपित शैलेंद्र उर्फ रामू द्वारा बताया गया कि दिनांक 8 मई की रात में उसने अपने  छह साथियों के साथ  मिलकर मदारीपुर में एक सर्राफा व्यापारी के घर पर चोरी की थी। चोरी में काफी सोने की चांदी के जेवरात मिले थे |  कड़ाई से पूछताछ की तो डिग्गी को खोल कर सोना व चांदी का सामान एक सफेद प्लास्टिक की बोरी से निकाल कर दिया तथा बताया कि हम लोगों ने मिलकर साथ में जो चोरी की थी उसमें हमको यह हिस्सा मिला था । शेष सोना चांदी के जेवरात उन्हीं लोगों के पास है। पांचों अभियुक्त गणों को गिरफ्तार करने वाली टीम के उप निरीक्षक अर्जुन सिंह प्रभारी एसओजी ,उप निरीक्षक योगेश पाठक प्रभारी सर्विलांस सेल ,उप निरीक्षक दिनेश कुमार कुरील थाना कुठौंद ,उपनिरीक्षक बलराम शर्मा थाना कुठौंद, उपनिरीक्षक ओंकार तिवारी थाना कुठौंद ,हेड कांस्टेबल श्रीराम प्रजापति एसओजी ,हेड कांस्टेबल निरंजन सिंह एसओजी, हेड कांस्टेबल अश्वनी प्रताप एसओजी, हेड कांस्टेबल राजीव कुमार एसओजी ,हेड कांस्टेबल मोहम्मद नयूम थाना कुठौंद ,कांस्टेबल गौरव बाजपेई सर्विलांस सेल ,कांस्टेबल जगदीश चंद्र सर्विलांस सेल, कांस्टेबल कर्मवीर सिंह सर्विलांस सेल, कांस्टेबल जुगल किशोर थाना कुठौंद ,कांस्टेबल रंजीत थाना कुठौंद ,कांस्टेबल दीपक थाना कुठौंद  ,कांस्टेबल हरगोविंद थाना कुठौंद ,कांस्टेबल नितिन शर्मा थाना कुठौंद,  महिला आरक्षी संध्या थाना कुठौंद, कांस्टेबल शुभम थाना कोतवाली जालौन , मुख्य आरक्षी चालक कल्याण सिंह थाना कुठौंद आदि पुलिस बल के द्वारा  बड़ी सफलता के साथ चोरों के हौसले पस्त किए।

Leave a comment