उरई | अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी के वकीलों पर अमर्यादित धारणा व्यक्त करते हुए जारी किये गए पत्र को ले कर अधिवक्ता समाज उद्वेलित है | उत्तर प्रदेश वार कौंसिल ने इस पर अपने क्षोभ से सरकार को अवगत कराने के लिए 20 मई को विरोध दिवस मनाने का निर्णय लिया है |

      यह जानकारी देते हुए जिला अधिवक्ता संघ के महासचिव उपेन्द्र प्रताप सिंह सेंगर  ने बताया कि उत्तर प्रदेश अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष  श्रीश कुमार मेहरोत्रा के निर्देशानुसार शुक्रवार को अधिवक्ता गण जिले में प्रदेश व्यापी आव्हान के तहत जिलाधिकारी या उप जिलाधिकारी को ज्ञापन दे कर अपर प्रमुख सचिव गृह की शब्दाबली पर अपना आक्रोश जताएंगे ताकि शासन के मगरूर अधिकारियों के दुस्साहस पर रोक लगाई जा सके |

Leave a comment