माधौगढ़ तहसील सभागार में नगर पंचायत माधौगढ़ और नगर पंचायत रामपुरा के व्यापारियों के साथ अतिक्रमण एवं स्वच्छता को लेकर एक बैठक का आयोजन उपजिलाधिकारी पुष्कर नाथ चौधरी की अध्यक्षता एवं तहसीलदार सुशील कुमार सिंह पुलिस क्षेत्राधिकारी राहुल पांडेय प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार अवस्थी प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार थानाध्यक्ष महेश कुमार खंड विकास अधिकारी माधौगढ़ दीपक कुमार यादव खंड विकास अधिकारी रामपुरा ओमप्रकाश अधिशासी अधिकारी अमित कुमार नायक की मौजूदगी में किया गया। उपजिलाधिकारी ने कहा कि सभी दुकानदार अपनी सीमा में रहकर ही दुकानदारी करें। किसी भी तरह का अतिक्रमण किसी भी सूरत में न करें । किसी भी दुकानदार का सामान बाहर सीसी पर नहीं होना चाहिए।नगर को स्वच्छ और साफ सुथरा रखने में सहयोग करें।किसी तरह का कूड़ा कचरा न फैलाएं। पालीथिन या थर्माकोल किसी भी सूरत में नहीं मिलना चाहिए। उन्होंने दो टूक कहा कि सभी लोग नियमों का अक्षरशः पालन करें। अन्यथा की स्थिति में जुर्माना और कानूनी कार्रवाई भुगतनी पड़ेगी । पुलिस क्षेत्राधिकारी राहुल पांडेय ने कहा कि बाजार में किसी भी तरह का अतिक्रमण क्षम्य नहीं होगा ।तथा सभी नगर को स्वच्छ एवं हराभरा बनाने में कूड़ा कचरा इधर उधर न फेंककर डस्टबिन में डालें। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार अवस्थी ने कहा कि अतिक्रमण करने वाले किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा। इसलिए जिसका भी अतिक्रमण हो वह तत्काल हटा लें अपनी सीमा में दुकानदारी करें। स्वच्छता पर गौर करें। प्रभारी निरीक्षक रामपुरा कमलेश कुमार ने दो टूक कहा कि सभी को अपने हद में रहकर व्यापार करना है किसी भी तरह का अतिक्रमण नहीं हो । अतिक्रमण कारी किसी भी सूरत में बखशे नहीं जाएगे । अमित कुमार नायक अधिशासी अधिकारी माधौगढ़ ने कहा कि नगर को स्वच्छ और साफ रखने हेतु सभी व्यापारी भाई अपनी अपनी सीमा में सामान रखें किसी तरह का अतिक्रमण न करें।नगर में संचालित गाड़ी में गीले कूड़े को अलग और सूखे कूड़े को अलग डालें।कूड़ा गाड़ी निकलने के बाद गली कूचों में कूड़ा न डालें अपनी अपनी दुकान पर डस्टबिन रखें।इस मौके पर प्रिंस द्विवेदी नगर अध्यक्ष व्यापार सभा राजकिशोर गुप्ता नगर पंचायत अध्यक्ष अंकित कस्तवार दीपक सिंह अजीत वस्त्र भंडार हिमांशु बड़े रेजा शिवमU कनकने सुमित विश्नोई बल्लू देवेन्द्र शिवहरे ऋषभ गुप्ता सहित अन्य व्यापारीगण मौजूद रहे।








Leave a comment