* पत्रकार संगठन कर रहे है आयोजन
*पत्रकार भवन बनवाने के लिए हर सहयोग करुगा ,श्रवण व्दुवेदी
उरई | जिले के पत्रकार संगठनों की गुरुवार को राष्ट्रीय सहारा के कार्यालय में बैठक हुई जिसमें 30 मई को हिंदी पत्रकारिता दिवस पर स्थानीय रानी लक्ष्मीबाई विकास भवन सभागार में होने वाली वाली संगोष्ठी की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया| बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार के पी सिंह ने कहा सभी पत्रकार अपनी एकजुटता प्रदर्शित करें और किसी पत्रकार के साथ अन्याय या उत्पीडन न होने पाऐ | उपजा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक अग्निहोत्री ने हिन्दी पत्रकारिता दिवस के इतिहास के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला| उन्होने कहा कि जब सब पत्रकार एक जुट होंगे तो हमारी न्याय की मांग के आगे सभी को झुकना होगा | दैनिक जागरण के व्यूरो चीफ विमल पाण्डेय ने कहा कि पत्रकार संगठन किसी पत्रकार के उत्पीडन की लडाई जब लडते हैं तो पूरा समाज उनके साथ खडा हो जाता है | वे पहली बार इस जिले मे देख रहे है कि चार संगठन मिलकर पत्रकारिता दिवस मना रहे हैं | जिले के पत्रकारो का एक भवन होना चाहिये | अमर उजाला के व्यूरो चीफ शिव मंगल सिंह ने कहा कि पत्रकारो का सामूहिक रुप से बीमा करया जाना चाहिये |
इसके अलावा पत्रकारो का एक व्हाट्सएप ग्रुप होना चाहिए जिससे सूचनाओं कॎ आदान प्रदान होता रहे | ग्रामीण पत्रकार एसोसियेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण कुमार द्विवेदी ने बताया कि ग्रामीण पत्रकारो का सामूहिक बीमा उनका संगठन पहले से करा रहा है | जिला मुख्यालय के पत्रकारों की भी इसमें मदद के लिए तत्पर है | साथ ही जिले में पत्रकार भवन बनवाने में भी वे पूरा सहयोग देगे | श्री द्विवेदी ने कहा कि पत्रकारो के उत्पीडन या अन्याय के विरुध्द उनका संगठन सभी पत्रकारो के साथ खडा रहेगा | उपजा जिला अध्यक्ष अरविंद द्विवेदी ने आव्हान करते हुए कहा कि वे जिले समस्त पत्रकारों और जन प्रतिनिधियों , सभी दलो के नेताओ ,समस्त अधिकारियों, शिक्षाविदों , समाजसेवियों से हिन्दी पत्रकारिता दिवस के कार्यक्रम मे आने का अनुरोध करते हैं | पत्रकारो की टीमे आपके पास आमंत्रण पत्र लेकर भी पहुंचेगी |
श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष श्रीकांत शर्मा ने कहा कि हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर सभी पत्रकारो को 30 मई को विकास भवन पहुंच कर अपनी ताकत दिखा देना है | सिटी रिपोर्टर एशोसिएसन के अध्यक्ष राम आसरे त्रिवेदी ने कहा कि उनके संगठन से जुडे सभी पत्रकार हिंदी पत्रकारिता दिवस के कार्यक्रम मे विकास भवन मे पहुंचेगे | वीपी एन टाइम्स के संपादक सुधीर त्रिपाठी ने कहा की विकास भवन मे होने वाला हिन्दी पत्रकारिता दिवस का कार्यक्रम बहुत भव्य हौगा | सभी पत्रकार इसमे अपनी प्रतिष्ठा लगायेंगे | इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार सुनील शर्मा लल्ला, सुधीर पाठक ,शिवकुमार सिंह जादौन, कुलदीप गोस्वामी , आशुतोष शर्मा,कमल कांत दुवेदी , राहुल दुबे ,विष्णुऔतार चतुर्वेदी, गामीण पत्रकार एशोसिएसन के जिला अध्यक्ष शालिग्राम पाण्डेय , विकास गुप्ता, ,सत्येन्दॗ राजावत , राकेश बाथम , सुधीर राना,राकेश तिवारी , श्याम नाथ सक्सेना ,अजय मिश्रा , ,पुष्पेन्द गोस्वामी ,इबादत अली सानू , रविकांत चमारी , रोहित सिंह राजावत , वीरेन्द्र चौहान, अलीम खान ने भी विचार व्यक्त किए | बैठक का संचालन कर रहे वरिष्ठ पत्रकार और एन एनयूजे के राष्ट्रीय पार्षद अनिल शर्मा ने कहा कि 30 मई को रानी लक्ष्मी बाई विकास भवन सभागार मे होने वाला हिन्दी पत्रकारिता दिवस कार्यक्रम आप सभी पत्रकारो का कार्यक्रम है | इसे सफल बनाने को आप को अपनी प्रतिष्ठा लगानी होगी | बैठक के संयोजक सहारा के व्यूरोचीफ अचल शर्मा ने कार्यक्रम की तैयारी बैठक में आये सभी कलम के धनी पत्रकारो का स्वागत किया तथा कहा कि इसे आप सभी अपना व्यक्तिगत कार्यक्रम मानकर प्रयास कीजिये |








Leave a comment