उरई । डीसीए जालौन जोन की चार दिवसीय तीसरी अंपायर स्कोरर वर्कशॉप का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने किया | इस कार्यशाला में सबसे ज्यादा संख्या में भाग लेने वाला प्रदेश का दूसरा जोन बना जालौन | एंपायर स्कोरर बनने के लिए इस बार लड़कियों ने भी अपनी हिस्सेदारी दिखाई। एसएस डिग्री कॉलेज के ऑडिटोरियम हॉल में 26 से 29 जून तक चलने वाली वर्कशॉप में 46 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमें दो लड़कियां शामिल हुईं।
कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने कहा कि डीसीए द्वारा दिए गए मौके का लाभ सभी को उठाना चाहिए और प्रदेश और बीसीसीआई लेवल तक नाम करना चाहिए | समाज के सर्वागीण विकास में सभी को भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए जिससे आपके जिले का और डीसीए का नाम हो। वही डीसीए के संस्थापक व यूपीसीए के उपाध्यक्ष श्याम बाबू ने कहां कि जो अवसर डीसीए दे रहा है सभी को उसका लाभ उठाना चाहिए | जोन को लगातार तीसरी बार यह मौका मिला | यही वजह है कि अब तक जिले को कई एंपायर और स्कोरर मिल चुके है, आपके अच्छे प्रयास आपको प्रदेश लेवल तक पहुंचा सकते है | आपको कोशिश करनी चाहिये। उपाध्यक्ष सुरेश निरंजन भैय्याजी ने इस कार्यशाला को जिले के लिए एक उपलब्धि बताया, वही उपाध्यक्ष विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि डीसीए जो खेल करा रहीं है उससे खिलाडियों को लाभ मिल रहा है , जिसका नतीज़ा ये हुआ कि खिलाड़ियों का जोनल और बोर्ड के मैचों में चयन हो रहा है, इससे भी ज्यादा खुशी तब होगी जब खिलाड़ी भारतीय टीम में पहुंचे और क्षेत्र का नाम रोशन रहे | इसके लिए खिलाडियों को डीसीए और यूपीसीए के नियमों के दायरे का ध्यान रखना होगा । अंत में सचिव विकास कुमार ने मुख्य अतिथि का आभार और धन्यवाद व्यक्त किया।
इस मौके पर बीसीसीआई लेवल वन के एंपायर तरुण कपूर व स्कोरर एसपी सिंह , यूपीसीए के उपाध्यक्ष व बोर्ड ऑफ डायरेक्टर श्याम बाबू, डीसीए जोन के उपाध्यक्ष सुरेश निरंजन भैयाजी , विधायक विनोद चतुर्वेदी, यूपीसीए की मीडिया कमेटी सदस्य व जोन के सचिव विकास कुमार, वर्कशॉप कोऑर्डिनेटर वरिष्ठ खिलाड़ी श्रीकांत वर्मा, अंशु, उत्तम कुमार प्रशांत, सचिन, खिलाड़ी रिक्की सिंह, प्रिंस व अन्य खिलाड़ी मौजूद रहे ।








Leave a comment