सिरसाकलार –उरई | नवागंतुक क्षेत्राधिकारी जालौन उमेश पांडे ने थाना सिरसाकलार में क्षेत्र के प्रधानों की एक बैठक की जिसमें उन्होंने बताया कि पुलिस का कार्य जनता की सेवा करना है \ पुलिस सदैव आपके साथ है | हम चाहते हैं कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे | आपसी भाईचारा बना रहे | यदि कोई अपराधी, गुंडा , उचक्का किसी से कोई उद्दंडता करता है तो आप लोग बेहिचक उसके बारे में थाना में आकर थाना प्रभारी को बताएं | हम उसके खिलाफ शीघ्र कानूनी कार्रवाई करेंगे | किसी के साथ अन्याय नहीं होने देंगे | हमारा काम है आप लोगों के साथ मित्रवत व्यवहार हो किसी प्रकार की कोई गलतफहमी हमारे आपके बीच नहीं होनी चाहिए | पुलिस का कार्य जनता की सेवा करने के लिए है इसलिए हम चाहते हैं कि हमारे द्वारा किसी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय न हो | यदि किसी निर्दोष व्यक्ति को कोई गलत मुकदमे में फसाता है तो आप लोग जनप्रतिनिधि हैं | गांव के चुने हुते गणमान्य व्यक्ति हैं | आपको चाहिए कि उसके साथ अन्याय न हो ऐसी स्थिति में आप लोगों की जिम्मेदारी बनती है कि हम लोगों को तुरंत बताएं जिससे ऐसे किसी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय न हो सके क्योंकि हम चाहते हैं आप सभी लोग स्नेह के साथ रहे | किसी गलत व्यक्ति का साथ न दे न ही मदद करें | इसके अलावा क्षेत्र में जो लोग शराब , चरस, गांजा , अफीम आदि मादक पदार्थों की अवैध रूप से बिक्री करते हैं ऐसे व्यक्तियों की सूचना पुलिस तक शीघ्र पहुंचाएं | आप लोगों की बात गोपनीय रखी जाएगी |, थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश तिवारी ने कहा कि हम 24 घंटे आप लोगों की सेवा में हाजिर हैं | आप लोग जनप्रतिनिधि हैं | किसी भी समय हमसे मिल सकते हैं| हम हर तरह से आप लोगों की मदद करने को तैयार हैं | हमारा मुख्य उद्देश्य है कि थाना क्षेत्र शांति व्यवस्था बनी रहे | एसआई अशोक चंदेल , विजय द्विवेदी , राम नरेश यादव तथा थाना सिरसा कलार का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा |, बैठक में मुख्य रूप से गोविंद सिंह प्रधान रिनिया , चंद्रपाल प्रधान धामनी, रामू निषाद दहेलखण्ड प्रधान, इन्दल प्रधान टिकरी , रविंद्र प्रधान जखा , श्यामसुंदर दमरास प्रधान, सिद्धेश्वर प्रधान जरारा , सन्दीप कुमार प्रधान न्यामतपुर तथा खरका , लहर कनार, रायपुर , भिटारी, सिरसाकलार , जहटोली , दौनापुर , तरसौल आदि ग्रामों के प्रधान उपस्थित रहे |








Leave a comment