उरई | पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने प्रशिक्षु आई पी एस गौरव सिंह को माधौगढ़ सर्किल का क्षेत्राधिकारी नियुक्त कर दिया है | ध्यान रहे कि गत 30 जून को माधौगढ़ सर्किल के तत्कालीन क्षेत्राधिकारी आलोक सक्सेना के सेवानिवृत हो जाने से यह स्थान रिक्त हो गया था |
गौरव सिंह आई पी एस इसके पहले नदीगांव के थानाध्यक्ष के बतौर जिम्मेदारी अनुभव प्राप्त करने के लिए ट्रेनिग के क्रम में सम्हाले हुए थे |







Leave a comment