न्यामतपुर-उरई  |  थाना कोतवाली कालपी के अंतर्गत ग्राम काशीखेड़ा निवासी सोहन उर्फ इप्पी पुत्र भगवानदास दोहरे के यहां रविवार को तीन लोग स्प्लेंडर प्लस मोटर साइकिल से आए और मधुमक्खी की पेटी मदारीपुर से उठाने के लिए ट्रैक्टर 3000 भाड़े में तय किया |  सोहन के पास नया स्वराज ट्रैक्टर 735 FE था जिसका अभी रजिस्ट्रेशन भी नहीं हुआ था |   शाम करीब 4:00 बजे सोहन ने अपने साथी प्रदीप पुत्र बलराम कुशवाहा को साथ लेकर मदारीपुर के लिए चल दिए | उक्त तीनों लोग भी उनके पीछे मोटरसाइकिल से चल दिए |

मदारीपुर कालपी रोड पर किसी दुकान से उक्त लोगों ने कोल्ड ड्रिंक ली जिसमें नशीला पदार्थ मिलाकर उक्त दोनों लोगों को पिला दिया |  सोहन ट्रैक्टर चलाने लगा | शाम करीब 8:00 बजे सोहन को उक्त तीन अज्ञात व्यक्ति बेहोशी की हालत में रिछारा मार्ग पर फेंक कर जबकि  प्रदीप को उन्होंने बृजकिशोर विष्णु कुमार महाविद्यालय अभैदेपुर के पास फेक दिया जिसके बाद  तीनों ट्रैक्टर ट्राली लेकर रफूचक्कर हो गए |  सुबह करीब 6:00 बजे रिछारा निवासी सतीचरण यादव किसी काम से न्यामतपुर आ रहे थे कि रिछारा रोड पर बेहोशी की हालत में एक व्यक्ति को कराहते हुए देखा | उन्होंने उक्त व्यक्ति को पानी पिलाया |  कुछ होश आने पर उसने बताया कि हम काशीखेड़ा के रहने वाले हैं |  संयोग से सती चरण की रिश्तेदारी काशीखेड़ा में थी जिससे उन्होंने तत्काल काशी खेड़ा फोन कर दिया नतीजतन  सोहन के परिवारी जन तत्काल रिछारा के पास पहुंच गए | इधर प्रदीप को राहगीरों ने बेहोशी हालत में मदारीपुर कालपी रोड पर पड़ा देखा तो किसी ने 112 नंबर पर सूचना कर दी | सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश तिवारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए | इधर सूचना मिलते ही काशीखेड़ा के परिवारी जन भी प्रदीप के पास पहुंच गए \ प्रदीप को ज्यादा नशा होने के कारण थाना प्रभारी ने कार्यवाही करके उपचार के लिए जिला अस्पताल उरई भेज दिया जबकि सोहन को होश आ गया जिससे चुर्खी थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने आवश्यक कार्यवाही कर के इलाज के लिए भेज दिया |  सोहन के पिता भगवानदास दोहरे ने थाना कोतवाली कालपी व थाना चुर्खी तथा थाना सिरसा कलार को लिखित ट्रैक्टर ट्राली चोरी की तहरीर दी क्योंकि मामला तीन थाना क्षेत्र के अंतर्गत का है |  अब मामला तीन थानों मैं फंस गया है क्योंकि ट्रैक्टर चोरी की सूचना तीनों जगह दी गई है \  अब देखना है कि किस थाने की पुलिस इस मामले की छानबीन करती है।

Leave a comment