जालौन-उरई | ‘भारत विकास परिषद की जालौन प्रमुख शाखा सेवा, सहयोग, संस्कार के कार्यों को तत्परता से करते हुए सेवा के नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।’ अत्यंत विश्वास के साथ उपरोक्त उद्गार भारत विकास परिषद के संगठन मंत्री विक्रांत खण्डेलवाल ने “प्रमुख” शाखा जालौन के प्रथम अधिष्ठापन समारोह में उपस्थित सदस्यों एवं मातृशक्ति को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
खण्डेलवाल ने कहा कि परिषद संपूर्ण भारत में संपर्क, सहयोग, सेवा, संस्कार, समर्पण के मूल तत्वों को समाहित कर राष्ट्र निर्माण का कार्य कर रही है। निरंतर कार्य के द्वारा व्यक्तित्व विकास और संगठन प्रथम की अवधारणा पर बल दिया। उन्होंने कहा कि हमें स्वयं को संगठन में समाहित करना होगा। इस कार्य के लिए प्रशिक्षण को जरूरी बताया। मातृशक्ति से वंदे मातरम व अन्य राष्ट्रीय गीत के अभ्यास का आग्रह किया।
समारोह के मुख्य अतिथि उमेश कुमार पांडेय पुलिस उपाधीक्षक जालौन ने परिषद के कार्यों की सराहना की। उन्होंने अपनी ओर से हर संभव सहयोग का वचन दिया। पुलिस उपाधीक्षक उमेश पांडेय व विक्रांत खंडेलवाल द्वारा महाविद्यालय परिसर में अशोक के वृक्ष का रोपण किया गया।
इसके पूर्व नवनिर्वाचित अध्यक्ष पवन अग्रवाल, सचिव अखिलेश गुप्ता, उपाध्यक्ष डॉ नितिन मित्तल, उपाध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव एड. , कोषाध्यक्ष देवांशु अग्रवाल, सहसचिव अरविंद श्रीवास्तव, सुशील गुप्ता, मनीष पांडेय, सचिव जनसंपर्क राघवेंद्र निरंजन, प्रचार सचिव प्रेम कुमार गुप्ता, ऑडिटर पंकज गर्ग, सुशील प्रजापति, महिला संयोजिका श्रीमती ऊषा गुप्ता, सह संयोजिका श्रीमती कंचन अग्रवाल को प्रांतीय अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने दायित्व की शपथ दिलायी। अधिष्ठापन अधिकारी प्रांतीय महासचिव अजय मेहतेले ने नवीन सदस्यों धीरज बाथम, अंजनी द्विवेदी, दीपचंद्र गुप्ता, विजय महाजन, मृत्युंजय श्रीवास्तव, बलराम सोनी, सौरभ अग्रवाल, अनुराग गुप्ता, सचिन पुरवार, राजू पाटकार, संतोष पोरवाल, विवेक अग्रवाल, राजेश गुप्ता (कल्लू), पीयूष गुप्ता, शिवमोहन अग्रवाल, अजय श्रीवास्तव, रमाकांत पुरवार, अनिल पुरवार, विवेक अग्रवाल (नेनू), श्रीमती गरिमा अग्रवाल, रीना श्रीवास्तव, सुनीता श्रीवास्तव, शैलजा मित्तल, नेत्रिका पाटकार, शालू अग्रवाल, शशि अग्रवाल, रमन पोरवाल, उमा गुप्ता, उपमा प्रजापति, सीमा गुप्ता, अंजू श्रीवास्तव, ममता बाथम, अनीता महेश्वरी को संकल्प दिलाया। पवन अग्रवाल ने आगामी रूपरेखा प्रस्तुत की।
उपरोक्त समारोह में राजकीय महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य सीताराम प्रजापति को उनके शैक्षिक योगदान के लिए संगठन मंत्री विक्रांत खंडेलवाल ने शाल पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। समारोह में उपस्थित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जीवनराम गुप्त, प्रांतीय कोषाध्यक्ष नंद गोपाल अग्रवाल, लखन लाल चंदैया, सीपी गुप्ता, अजय इटौदिया, रीतेश तरसौलिया, भूपेंद्र टोनी, रामू आचार्य जी ने सभी सदस्यों को पट्टिका व बैज अलंकरण किया। संचालन धीरज बाथम ने एवं स्मृति चिन्ह डॉ नितिन मित्तल, अखिलेश गुप्ता व श्रीमती उषा गुप्ता ने प्रदान किए।








Leave a comment