भाभी का हत्यारा देवर पुलिस ने चार दिन बाद धर पकड़ा, सिरसाकलार थानाध्यक्ष दिव्यप्रकाश तिवारी को एसपी से मिली वाहवाही


उरई। भाभी की हत्या करके फरार देवर को चार दिन बाद सिरसाकलार पुलिस दबोचने में सफल रही।
पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने बुधवार को पुलिस लाइन में पत्रकारों को बताया कि गत 10 सितम्बर को सिरसाकलार में पान सिंह की पत्नी पूजा की कुल्हाड़ी मारकर उसके भाई राजू पाल ने ही एक साथी के साथ हत्या कर दी थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद थानाध्यक्ष दिव्यप्रकाश तिवारी फरार राजू को दबोचने के लिए जबरदस्त सुरागरसी में लग गये थे। उनकी मेहनत रंग लायी। जब पता चला कि सिरसाकलार में जखा बंबी के पास राजू मौजूद है। थानाध्यक्ष ने सहयोगी उपनिरीक्षक विजय कुमार द्विवेदी और आरक्षी अंकित पाण्डेय के साथ उसे जीप से पीछा करते हुए धर पकड़ा। पुलिस अधीक्षक ने हत्या के मामले में तत्पर कार्रवाई के लिए थानाध्यक्ष दिव्यप्रकाश तिवारी और उनकी टीम की पीठ थपथपाई है।
गिरफ्तारी के बाद राजू पाल ने बताया कि मेरी भाभी पूजा पाल न तो मुझे खाना देती थी और न ही बैठने देती थी। वह गालियां देकर मुझे घर से भगाती रहती थी जिससे मैं अपने को बहुत जलील महसूस करता था। नतीजतन मेरा गुस्सा बढ़ता गया और बदला लेने के लिए मैने उसको मार डाला।

Leave a comment