उरई। कुठौंद थाना क्षेत्र में बीती रात एक युवक ने फांसी से बबूल के पेड़ पर लटककर जान दे दी। उसकी आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है।
कुठौंद थाना क्षेत्र के कुरौली में 35 वर्षीय सोबरन पुत्र रामप्रसाद ने मंगलवार को रात लगभग नौ बजे गांव के बाहर अपने खेत पर खड़े बबूल के पेड़ पर रस्सी का फंदा बनाकर फांसी पर झूल गया। बाद में घर वालों को पता चला तो परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक विवाहित था। पत्नी के अलावा उसके तीन बच्चे हैं।
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कुठौंद के थानाध्यक्ष अखिलेश दुबे ने उसके परिवार के लोगों और अन्य ग्राीमीणों से पूंछतांछ करके इस बात का पता लगाने की बहुत कोशिश की कि उसने आत्महत्या का अनर्थकारी कदम क्यों उठाया। पर इस बारे में सभी ने कोई बात पता होने से इंकार कर दिया।







Leave a comment