उरई। शहर के जाने माने युवा होम्योपैथिक चिकित्सक डा0 रामवीर सिंह होम्योपैथी पर एक अंतरराष्ट्रीय आयोजन में सम्मानित किये गये जिससे पूरे जिले का गौरव बढ़ा है।
पिछले दिनों नेपाल की राजधानी काठमांडु के यूनाईटेड वल्र्ड ट्रेड सेंटर में इंडो-नेपाल होम्योपैथिक कांग्रेस का आयोजन हुआ जिसमें डा0 रामवीर सिंह भी प्रतिभाग करने पहुंचे थे।
आयोजन में होम्योपैथिक परिवार में वैश्विक स्तर की विभूति माने जाने वाले एचएमएआई के अध्यक्ष डा0 रामजी सिंह ने डा0 रामवीर सिंह को जब सम्मानित किया तो वे अभिभूत हो गये।
मरीजों के बीच मसीहा के रूप में चर्चित डा0 रामवीर सिंह को मिले उक्त सम्मान से यहां के उनके साथी होम्यो चिकित्सक गदगद हैं। उनका कहना है कि डा0 रामवीर सिंह के नेपाल में होम्योपैथी के हिमालय डा0 रामजी सिंह के हाथों सम्मान पर जिले के सारे होम्यो चिकित्सकों को गर्व है। इस सम्मान से जिले के सभी होम्यो चिकित्सकों का उत्साहवर्धन हुआ है।








Leave a comment