उरई। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुडे़ संविदा कर्मियो ने सामूहिक हितो के लिये अपना संघ गठित कर लिया है। जिसके बैनर तले विकास भवन में इनके द्वारा मुख्य रूप से मानदेय वृद्धि की मांग को ले कर अनिश्चित कालीन धरना आयोजित किया जा रहा है।
ग्रामीण आजीविका मिशन के कर्मियो के संघ की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता देवी और महासचिव गौरव सिंह तोमर घोषित किये गये है। दुर्गा प्रसाद संरक्षक, धर्मेन्द्र जैन संयोजक, चन्दन श्रीवास उपाध्यक्ष, मृणाल श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष, रवि यादव महामंत्री नवल किशोर सचिव, अजय कुमार उप सचिव, प्रवीण जैन, शाइस्ता खानम, संतोष कुमारी और चन्द्रकांता सभी मंत्री, मंयक गोस्वामी मीडिया प्रभारी और वेणु गोपाल, विमल कटारे, गौरव सक्सेना और अनिल ओमरे सभी कार्यकारिणी सदस्य।
संघ के प्रवक्ता ने बताया कि मांगे पूरी न होने पर आदोलन के दूसरे चरण में 19 सितम्बर से सभी कैडर एवं समूह की महिलाये भी कार्य बहिष्कार में शामिल हो जायेगी। —








Leave a comment