सिरसाकलार –उरई |
ब्लाक क्षेत्र के ग्राम जहटौली मे 309 वे 11 कुंडीय यज्ञ की शुरुआत कलश यात्रा और देवताओं के आवाहन के साथ हुई |
ग्राम जहटौली में 11 कुंडीय यज्ञ ग्रामीणों के सहयोग से करवाया जाता है जिसके क्रम में गत दिवस बैंड बाजा और डी जे की धुन के साथ ग्राम की महिलाओं ने अपने सर पर कलश रखकर पूरे गांव का भ्रमण किया तथा गांव में बने हर मंदिर में जाकर पूजन अर्चन कर देवताओं का आवाहन किया गया और यज्ञ में उन्हें सम्मिलित होने निमंत्रण दिया गया | भागवत लेकर पारीक्षत शांति देवी चली | साथ में भागवताचार्य पंडित रमा शास्त्री, यज्ञ अध्यक्ष रिंकू महाराज भी मौजूद रहे | वही यज्ञ के अध्यक्ष महामंडलेश्वर दूधाधारी महाराज भी बूँदाबाँदी के बीच कलश यात्रा में सम्मिलित हुए | 15 सितम्बर से शुरू हो रहे यज्ञ में भागवत पुराण के आयोजन के साथ रामलीला का भी आयोजन किया जा रहा है जिसमें वृन्दावन से आये कलाकर भाग लेंगे | यज्ञ का समापन 22 सितंबर को भोज के रूप में सम्पन्न होगा |
यज्ञ अध्यक्ष सोनू सिंह , सुमित पांडेय, रामजी पांडेय , रामविजय , चरन सिंह , बीर सिंह , शिव सिंह , राजेश सिंह, डालचंद्र ,
श्रोता सुरेंद्र सिंह , बीर सिंह , अर्जुन सिंह , आंशू , पिंटू, नमोनारायण, सत्यप्रकाश, योगेश कुमार , प्रधान सोबरन , संतोष आदि शामिल थे |








Leave a comment