उरई। भारत विकास परिषद मुख्य विवेकानंद शाखा व महिला शाखा के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जिला अस्पताल में आयोजित रक्तदान मेगा कैंप का आयोजन किया। जिसमें भारत विकास भारत विकास परिषद के सदस्यों द्वारा उत्साहपूर्वक रक्तदान किया गया।
इस अवसर पर 72 लोगों ने पंजीकरण कराया जिसमें मुख्य रूप राजेश चन्द्र गुप्ता की बेटी शिक्षा गुप्ता ने स्व प्रेरणा से रक्त दान किया । गरिमा पाठक ने भी 11वीं बार रक्त दान किया। इस दौरान भारत विकास परिषद के रीजनल मंत्री इंजीनियर अजय इटौरिया, प्रांतीय महासचिव अजय महतेले, शाखा सचिव राजेश चंद्र गुप्ता, अध्यक्ष नवीन विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, राजेश निगोतिया, प्रमोद कठिल, राहुल गुप्ता, दिलीप गुप्ता, रक्त कर्णिका डा ममता स्वर्णकार, आरती दुब,े स्वर्णलता, सेठ शान्ति स्वरूप माहेश्वरी, लक्ष्मण दास बबानी, भूपेन्द्र कंथारिया उपस्थित रहे। सभी ने कहा कि जब भी किसी का जीवन बचाने के लिए जरूरत पड़ी तो भारत विकास परिषद रक्त की कमी नहीं होने देगी।








Leave a comment