जालौन-उरई : श्री रामलीला समिति के तत्वावधान में दशहरा मेला समिति वर्ष 2022 की बैठक का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर में हुआ जिसमें सर्वसम्मति से रामराजा निरंजन को अध्यक्ष चुना गया। महामंत्री सोनू चौहान, कोषाध्यक्ष रामजी अग्रवाल एवं उपाध्यक्ष के पद पर अतुल हर्षे, दीपू त्रिपाठी, डॉ० ब्रजेन्द्र दुबे, सुरेश राव डेंगरे, प्रेमदास गुप्ता ‘भूरे मामा’ बनाए गए |
इस दौरान प्रमुख रूप से श्रीराम लीला समिति के अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी, महामंत्री पवन चतुर्वेदी, दशहरा मेला समिति के निवर्तमान अध्यक्ष गौरीश द्विवेदी, चंद्रप्रकाश यादव ‘थोपन’, मन्ना सिंह, राजा सिंह सेंगर, संजीव पटेल, विजय सिंह, राम नारायण शिवहरे, मेहुल गर्ग, अनिल याज्ञिक, कौशलेंद्र सिंह, बारे कक्का आदि उपस्थित रहे।








Leave a comment