उरई | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर मनाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के बीच में रविवार को समाजसेवी यूसुफ अंसारी अलमारी वालों ने अपने सहयोगी डा. ममता स्वर्णकार, लालू शेख, महावीर तरसौलिया, अलीम सर, हलीम अंसारी, हाशिम अंसारी, आसिफ अंसारी, जमील खां आदि के साथ मिलकर प्रभारी सीएमएस डा.सौरभ रेडियोलॉजिस्ट की मौजूदगी में अस्पताल परिसर के अंदर महिला पर्चा काउंटर एवं पुरुष पर्चा काउंटर पर दो सीलिंग फैन लगवाने की पहल की ।
इस दौरान समाजसेवी यूसुफ अंसारी अलमारी वालों ने कहा कि गर्मी के मौसम में दूरदराज से अस्पताल आने वाले महिला और पुरुष मरीजों को पर्चा काउंटर पर लाइन लगाकर खड़ा होना पड़ता है जहां पर हवा का कोई साधन भी उपलब्ध न होने की वजह से वे घुटन महसूस करने लगते हैं | उनके योगदान से लाइन में लगने वाले मरीजों को राहत मिलेगी | उनकी दुआएं मेरे बहुत काम की होंगी | उपस्थित लोगों ने सराहते हुए कहा कि समाजसेवी यूसुफ अंसारी द्वारा यह नेक कदम उठाया गया है।








Leave a comment