उप मुख्यमंत्री केशव मौर्या का उरई , हमीरपुर कार्यक्रम रदद

उरई | प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या का २४ सितम्बर को जिला मुख्यालय पर समीक्षा बैठकों के लिए होने वाला कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है |

    जिला प्रशासन युद्ध स्तर पर उप मुख्यमंत्री की तैयारियों में जुटा था लेकिन उसकी मेहनत पर तब पानी फिर गया जब केशव मौर्या के निजी सचिव प्रवीण कुमार वर्मा ने जालौन और हमीरपुर के जिलाधिकारियों को सूचित किया कि उप मुख्यमंत्री का दोनों जगह का शुक्रवार को प्रस्तावित कार्यक्रम फिलहाल स्थगित किया जा रहा है जिसके बाद इससे जुडी प्रशासनिक सरगर्मी शांत हो गयी |

Leave a comment