जुलूसे मुहम्मदी की तैयारियों लेकर हुई मीटिंग

उरई| दुनियां को अमनो मुहब्ब्त का पैगाम देने वाले पैग़म्बरे इस्लाम मुहम्मद साहब की यौमे पैदाइश (जन्म दिवस) को पुरखुलूस अंदाज़ में मनाने के लिए और जुलूसे मुहम्मदी को लेकर एक अहम मीटिंग सदर जुलूसे मुहम्मदी हाफिज फ़िरोज़ रहमानी की सदारत में एक मीटिंग मदरसा बरकातिया गणेश गंज बजरिया में हुई जिसमें अंजुमन फिदायने रसूल के ज़ेरे एहतिमाम निकलने वाले जुलुसे मुहम्मदी की तैयारियों को लेकर होने वाली मीटिंग में शहर के ज्यादातर इमाम और जिम्मेदार लोगों ने हिस्सा लिया |

 इस दौरान सदर इमाम अंजुमन फिदायने रसूल जनरल सेकेट्री जमील अहमद क़ादरी एवं कारी शमशुल कमर साहब ने कहा कि 9 अक्टूबर को निकलने वाले जुलूसे मुहम्मदी को हम सब जिस तरह से अभी तक मिलजुल कर हँसी खुशी के साथ मनाते आ रहे है और पैग़म्बरे इस्लाम के अम्न मुहब्ब्त के संदेश को मानते हुए पूरे अदब एहतराम के साथ जुलूसे मुहम्मदी में शामिल हो और कतारबद्ध चलते हुए अपने तय शुदा मार्गो से निकलने वाले जुलूसे मुहम्मदी में शामिल हों| पेश इमाम हाफिज यूसुफ साहब और संचालन कर रहे शहर इमाम हाफिज मंजूर साहब व शहर काजी हाफिज शकील बेग साहब ने कहा कि जुलूस में शामिल होने वाले सभी लोग अपने सिरों पर टोपियां लगाकर और हाथों में इस्लामी परचम लेकर क़ादरी चौराहा गणेश गंज बजरिया में समय से इकट्ठा हों | मीटिंग में मौजूद  जिम्मेदाराना लोगो ने कहा कि जितनी भी शहर की अंजुमन है उनसे राब्ता क़ायम कर जुलूसे मुहम्मदी में वक़्त पर आने की अपील की |  मीटिंग क़ारी रियाज़ साहब, हाफिज़ अज़ीज़, हाफिज़ शेख मोहम्मद,हाफिज़ इमरान,हाफिज़ जुनेद, कुंकु चच्चा,नासिरुद्दीन साहब,हाजी इसरार खां, हाजी मुबीन,रिहान सिद्दीकी,शफीकुर्रहमान कशफी, मिर्ज़ा साबिर बेग , हाजी शफीक,आमीन खान ने भी अपने नेक ख्याल रक्खे और सभी से जुलूसे मुहम्मदी में शामिल होने की अपील की | मीटिंग में नुरमुहम्मद,कमाल मास्टर,नबीउद्दीन,अलीम सर, शम्मी शेरा, बरकाती, तौसीफ रहमानी,मुबीन खान, सानू पत्रकार,राजू मंसूरी ,लल्ला,सहित कई पेश इमाम और शहर के ज़िम्मेदार लोग मौजूद रहे |  उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी जुलूसे मुहम्मदी शफीकुहर्रमान कशफी ने दी |

Leave a comment