उरई | उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी यूसुफ अंसारी रोशनी ग्रुप के संस्थापक एवं प्रोपराइटर यामीन अंसारी ने बुधवार को अपने प्रतिष्ठान रोशनी स्टील फर्नीचर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य ऐर सुरेन्द्र यादव मौखरी के मुख्य आतिथ्य एवं विशिष्ट आतिथ्य के रूप में सपा पूर्व नगर अध्यक्ष शफीकुर्रहमान कश्फी की मौजूदगी में अपने प्रतिष्ठान पर समस्त कर्मचारियों को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी इस्लामिक साल के चेहल्लुम माह के बुधवार पर कीमती गिफ्ट और मिष्ठान देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मौजूद मुख्य अतिथि सुरेंद्र यादव मौखरी ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज जब मजदूर और कर्मचारियों को कुछ लोग हीनभावना से देखते है तब यूसुफ अंसारी ने हर साल अपने समस्त कर्मचारियों को सम्मानित करते आ रहे है यह बड़े गर्व की बात है। इस दौरान यूसुफ अंसारी ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि हमारी असली ताकत हमारा कर्मचारी है जो मेरे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है | आज के दिन आप लोगों को सम्मानित करने में फर्क महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा कि जिन्हें हम सम्मानित कर रहे है वह हमारे प्रतिष्ठान की नीव है जिनकी मेहनत और पसीने के दम पर हमारे व्यापार की हवेली खड़ी नजर आ रही है । इस मौके पर प्रमुख रूप से मुन्ना अंसारी, बब्लू, संजय श्रीवास्तव, सईम, माता प्रसाद अहिरवार, शहाबुद्दीन, जाबिर सहित पांच दर्जन से अधिक कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।








Leave a comment