माधौगढ़-रामपुरा थाना क्षेत्र के मंडडैयन गांव में 5 लोगों ने मिलकर एक युवक पर हमला कर दिया बल्कि मारने की नियत से उसे गोली मार दी। गोली मारने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और परिजन युवक को रामपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाए। जहां से गंभीर हालत में उसे ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया गया।
घटना के पीछे पुराना एससी एसटी का था विवाद
सिद्धपुरा गांव निवासी अभय प्रताप सिंह उर्फ बबलू (23) पुत्र रामवीर सिंह छोटू भदोरिया पुत्र रणवीर सिंह भदोरिया के साथ ग्वालियर से वापस लौट रहा था। मप्र बॉर्डर के पास से शिवम भदौरिया पुत्र लंकेश दोनों को बाइक से लेने गया। तभी मंडडैयन गांव के पास पुलिया पर लाखन सिंह,सरमन सिंह,गुड्डू कुशवाहा, धर्मेंद्र कोटेदार और वीर सिंह निवासीगण मंडडैयन ने हमला कर दिया। जिसमें अभय प्रताप को गोली मार दी गई। गोली कमर में लगी। घटना की सूचना पाते ही सिद्धपुरा गांव से परिजन और काफी लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायल युवक को पुलिस के माध्यम से रामपुरा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया लेकिन जहां हालत गंभीर होने के कारण उसे ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना के पीछे पुराना विवाद था। जिसमें चौकी इंचार्ज मूलचन्द ने अभय को बुलवाया था। लेकिन उसके पहले ही यह घटना हो गई। रामपुरा पुलिस घटना की तफ्तीश और कार्रवाई में जुटी हुई है। सीओ डॉ देवेंद्र पचौरी ने बताया कि वह घटनास्थल को देखने जा रहे हैं,उसके बाद घटना पर ठोस कार्यवाही की जाएगी।








Leave a comment