पी एफ आई पर प्रतिबंध की आलोचना से भड़के केशव मौर्य

उरई। प्रदेश के उप मु्ख्यमंत्री केशव मौर्या को पी एफ आई पर केंद्र सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंध की विपक्ष द्वारा की जा रही आलोचना बिल्कुल रास नहीं आ रही है । इस पर पत्रकारों द्वारा सवाल पूछे जाने पर उन्होंने नाराज होते हुए कहा कि कांग्रेस ,सपा ,बसपा आदि दल तुष्टीकरण से बाज नही आ रहे हैं ।

जब पत्रकारों ने कहा कि बसपा तो आप ही की बी टीम मानी जा रही है तो उन्होंने इस धारणा को निराधार करार दिया और कहा कि भाजपा से बसपा का कोई रिश्ता नहीं है।

नीतीश कुमार के भाजपा विरोधी अभियान को ले कर उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री को यह ध्यान रखना चाहिए कि भाजपा से अलग होने पर    2014 के लोकसभा चुनाव में उन्हें सिर्फ 2 सीटें नसीब हो पाई थीं।

भाजपा में अंतर्कलह की खबरों को उन्होंने नकार दिया । राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को उन्होंने निरर्थक बताया और कहा कि 2024 में उत्तर और दक्षिण सभी जगह विपक्ष का सफाया हो जाएगा।

Leave a comment