उरई | उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मनरेगा एवं राज्य वित्त योजना के अन्तर्गत कन्वर्जेंस से निर्मित ग्राम रहिया में अमृत सरोवर का फीता काटकर लोकार्पण किया। उन्होने कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित 05 लाभार्थियों को चाबी सुपुर्द की । उप मुख्यमंत्री द्वारा इस अवसर पर हरीशंकरी का पौधा भी अमृत सरोवर पर रोपित किया। उपमुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि इसमें शामिल महिलायें प्रधानमंत्री जी के सपनों को साकार कर रही हैं ।
बाद में उन्होंने अमृत सरोवर पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा लगाये गये स्टालों का अवलोकन किया। उन्होने गर्भवती महिलाओं को गोद भराई तथा बच्चों को अन्नप्राशन कराया, साथ ही बच्चों को खेलने हेतु खिलौने भी दिये। उपमुख्यमंत्री जी ने लाभार्थियों को सम्बोधित करते हुये कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्र पर मिलने वाले ड्राई राशन के साथ-साथ गर्भवती/धात्री महिलायें, किशोरी बालिकायें एवं लाभार्थी बच्चे अपने खान-पान में अधिक से अधिक पोषक तत्वों से भरपूर हरी सब्जियों के अलावा फलों एवं दूध आदि का सेवन करें । उन्होने लाभार्थियों व ग्रामवासियों को सम्बोधित करते हुये कहा कि स्वय सहायता समूह की बहिनें केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को आप तक पहुंचाने का कार्य कर रही हैं। हमारी सरकार गरीब कल्याण उत्थान के लिये तत्पर है। ग्रामवासियों ने इस दौरान उपमुख्यमंत्री जी का जोरदार स्वागत व अभिवादन किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डा0 घनश्याम अनुरागी, सदस्य विधान परिषद रमा निरंजन, विधायक सदर गौरी शंकर वर्मा, विधायक माधौगढ़ मूलचन्द्र निरंजन, जिलाध्यक्ष भाजपा रामेन्द्र सिंह बनाजी, जल शक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविन्द चैहान, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद उरई अनिल बहुगुणा, जिलाधिकारी चाँदनी सिंह, पुलिस अधीक्षक रवि कुमार, मुख्य विकास अधिकारी डा0 अभय कुमार श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 एन0डी0 शर्मा, नगर मिजस्ट्रेट कुं0 वीरेन्द्र कुमार मौर्य, अन्य जनप्रतिनिधि गन के अलावा कई विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।








Leave a comment