उरई | भारत विकास परिषद् मुख्य शाखा के द्वारा संस्कृत सप्ताह के अंतर्गत झांसी रोड स्थित एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल में भारतीय परिधान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस अवसर पर भारत विकास परिषद के रीजनल मंत्री इंजीनियर अजय इटौरिया , प्रांतीय संरक्षक डॉ हरिओम पुरवार, शाखा के अध्यक्ष नवीन विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता , महिला संयोजिका ममता दोहोरिया , संस्कृति सप्ताह प्रभारी पूनम मेहता , अनुपमा, रचना कौशल, कार्यक्रम संयोजिका सुविधा इटोरिया , वंदना पहारिया, सुधा ने प्रतिभागी बच्चों को सर्टिफिकेट व ev मेडल देकर सम्मानित किया।
भारत विकास परिषद प्रतिवर्ष संस्कृत सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न स्कूलों के बच्चों प्रतियोगिताएं आयोजित करता है | इस आयोजन से बच्चों की प्रतिभा को निखार आ जाता है | बच्चो को समाज में आगे आकर अपनी प्रतिभा को दिखाने का मौका मिलता है | प्रतियोगिता में पांच स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया | इस प्रतियोगिता में फ्रीडम फाइटर, नौ देवियों एवं देश की विभिन्न राज्यों के परिधान की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था | आयोजन में मुख्य रूप से वंदना पहारिया , सुधा रखोलिया , अनपुमा तरसोलिया , रचना कौशल, मंजू , आराधना गुप्ता, रेखा गुप्ता, गीता , चंदिया, ज्योति विश्वकर्मा, कल्पना बिजपुरिया का विशेष योगदान रहा।








Leave a comment