उरई। गांधी, शास्त्री जयंती पर जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बीकेडी एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल के बच्चों की फ्रीडम फाईटर के रूप में प्रस्तुति को जमकर सराहा गया।
जिलाधिकारी चांदनी सिंह ने बच्चों के प्रदर्शन को अनूठा बताते हुए उम्मीद जाहिर की कि आगे भी वे राष्ट्रीय पर्वों में सहभागी बनकर शहर का गौरव बढ़ायेंगे और अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट नमूना पेश करते रहेंगे।
विद्यालय के प्रबंधक और भारत विकास परिषद के रीजनल मंत्री इंजीनियर अजय इटौरिया ने बच्चों की हौसला अफजाई की और जिलाधिकारी का आभार प्रकट किया।





Leave a comment