उरई।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 एन0 डी0 शर्मा ने शुक्रवार को कई ग्रामीण अस्पतालों का आकस्मिक निरीक्षण किया जिससे हडकम्प मच गया। अनुपस्थित मिले डॉक्टरो और कर्मचारियो का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश देकर चैतावनी जारी की।
सीएमओ सबसे पहले पीएचसी सोमई पहुचे जहां उन्हे डॉक्टर चन्द्र शेखर कंचन और एक सफाई कर्मी अनुपस्थित मिला। दोनो को एक दिन का वेतन रोक दिया गया। उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। अस्पताल में सफाई व्यवस्था ठीक नही थी। जिसे दुरूस्त करने के निर्देश दिये गये। अस्पताल के सामने वाहनो के जमावडे पर भी सीएमओ ने नाराजगी प्रकट की।
इसके बाद वे उपकेन्द्र सोमई पहुचे जहां कुल मिला कर व्यवस्था ठीक ठाक मिली। इसके बाद पीएचसी पिण्डारी में सीएमओ को डॉ0 धनीराम, बीपीएम रवि और बीसीपीएम मौजूद नही मिले हालाकि कुछ देर में निरीक्षण के दौरान ही वे अस्पताल वापस आ गये। उन्हे सीएमओ ने समय से आने की कठोर चेतावनी दी। बीएएम ब्रजनन्दन के बिना अवकाश नदारत मिलने पर उनका एक दिन का वेतन रोक दिया।
पीएससी हरदोई गुजर में भी सब कुछ ठीक ठाक मिला। प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र दिरावटी में डाक्टर और फार्मासिष्ट दोनो ही अवकाश पर थे। सीएमओ ने चेतावनी दी कि एक साथ अवकाश पर न जाये।








Leave a comment