वरिष्ठ पत्रकार सुधीर पाठक को मातृ शोक


उरई।
वरिष्ठ पत्रकार सुधीर पाठक की माता जी श्री देवी पत्नी स्व0 राधा कृष्ण पाठक का 87 वर्ष की उम्र में गत दिनो पैतृक गांव अभैदेपुर में देहावसान हो गया।
उनकी अंत्येष्टि गांव में ही यमुना के भैरव घाट पर हुयी जिसमें भारी जन सैलाब उमड़ा।
दिवंगत अपने पीछे 5 पुत्रो का भरा पूरा परिवार छोड़ गयी है जिनमें क्रमशः रिटायर्ड पुलिस कर्मी दयाशंकर पाठक, राज नारायण पाठक, अनूप कुमार पाठक और सुधीर पाठक है। माता जी के निधन से सम्पूर्ण क्षेत्र में शोक व्याप्त है।
  उधर उरई में पत्रकारो ने बैठक करके मृतात्मा को श्रद्वाजलि अर्पित करते हुये सुधीर पाठक और उनके भाइयो के साथ संवेदना प्रकट की है।

Leave a comment