जिला क्रिकेट एसोसिएशन जालौन ने अंडर-14 के रजिस्टर्ड खिलाड़ियों के बीच सिलेक्शन मैच का उद्घाटन सिरोठिया क्रिकेट अकादमी उरई झांसी रोड में होगा जिसकी 2 नवंबर से दो पारियों में खेला जायेगा। प्रथम पाली 8:30 से 12:30 और दूसरी पाली 1:00 से 5:00 खेला जाएगा। जिसमें जिला के 60 खिलाडी भाग लेगे। सिलेक्शन मैच उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्याम बाबू की निगरानी में होगा, डीसीए सचिव विकास कुमार ने बताया कि 14 वर्ग के खिलाडियों का मैच के प्रदर्शन को देखकर स्कोर शीट के अनुसार चयन किया जाएगा, ट्रायल में जिले की सभी रजिस्टर्ड खिलाड़ी टीमों ने भाग लेगे। चयनित खिलाड़ियों को यूपीसीए में होने वाले आगामी ट्रायल में शामिल किया जाएगा।







Leave a comment