एकता के लिये दौड लगाकर पुलिस ने मनायी सरदार पटेल की जयन्ती, उठायी अखण्डता के लिये समर्पित होने की शपथ


उरई। लौह पुरूष सरदार पटेल की 147 वी जयन्ती पर सभी थानो में पुलिस ने रन फॉर यूनिटी के स्लोगन के तहत मैराथन दौड निकालकर राष्ट्रीय अखण्डता के लिये जागरूकता बढाने का अभियान चलाया।
  इसके साथ ही पुलिस लाइन्स में इस उपलक्ष्य में पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने सरदार बल्लभ भाई के चित्र का अनावरण कर उस पर माल्यार्पण करके सरदार साहब को श्रृद्वाजंलि अर्पित की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित पुलिस जनो को राष्ट्रीय एकता को बढावा देने और देश की अखण्डता की रक्षा के लिये अपने को समर्पित रखने की शपथ दिलायी।
सभी क्षेत्राधिकारियो और थानो पर भी पटेल जयंती का आयोजन कर एकता और अखण्डता की शपथ ली गयी। पुलिस लाइन्स मे ही पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने रन फॉर यूनिटी दौड को हरि झण्डी दिखायी।

Leave a comment