भव्य शोभायात्रा निकाल राष्ट्रीय एकीकरण समिति के जेरे कयादत धूमधाम से मनायी गयी सरदार पटेल की जयन्ती

.


उरई। लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल जयंती आज राष्ट्रीय एकीकरण समिति के तत्वाधान में धूमधाम से मनाई गयी। सुबह 10ः30 बजे सर्वोदय इण्टर कालेज में राष्ट्रगान के साथ भव्य शोभा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो पर निकाली गयी। इस दौरान पटेल चौराहा पर लगी सरदार पटेल की प्रतिमा सहित अम्बेडर चौराहा से माहिल तालाब तक हर महापुरूष के प्रतिमा स्थलो पर माल्यार्पण किया गया।
शहर के विभिन्न इण्टर कालेजो के छात्र-छात्राओ की अलग-अलग भेष धारण किया झाकियां शोभा यात्रा को आकर्षक बना रही थी। साथ में डीजे पर बज रहे गीतों से माहौल राष्ट्र भक्ति मय हो रहा था। राष्ट्रीय एकीकरण समिति के अध्यक्ष और जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचन्द्र निरंजन, भाजपा के जिलाध्यक्ष रामेन्द्र सिंह बनाजी, वरिष्ठ नेता सुरेश निरंजन भैयाजी, चौधरी जयकरण सिंह, प्रलुव्य निरंजन, डॉ0 कैलाश निरंजन, लक्ष्मण दास बवानी, वयोवृ़द्व समाजसेवी शालिगराम निरंजन, जिला पंचायत सदस्य पुष्पेन्द्र सिंह सेंगर, डॉ0 दिलीप सेठ, अवधेश निरंजन, डॉ0 ममता स्वर्णकार, गरिमा पाठक, भगवान दास त्रिपाठी, संतोष गुप्ता, रमाकान्त त्रिपाठी, वरिष्ठ पत्रकार सुनील शर्मा आदि शोभा यात्रा का पैदल शामिल होकर नेतृत्व कर रहे थे। शोभा यात्रा का विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनो ने फूल बरसा कर स्वागत किया जिसके लिये जगह-जगह उनके स्टाल लगे थे।

 
पीली कोठी के पास पटेल चौक पर शोभा यात्रा सभा में परिवर्तित हो गयी।  जिसकी अध्यक्षता एकीकरण समिति के अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी ने की और संचालन यु़द्ववीर सिंह कंथरिया ने किया। सभा में सुरेश निरंजन भैयाजी, किसान नेता राजवीर सिंह जादौन और बलराम सिंह लम्बरदार ने भी विचार प्रकट किये।

Leave a comment