
उरई। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने नगर निकाय चुनाव की तैयारियों के लिये कवायद शुरू कर दी है। मंगलवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह नें अलग-अलग तहसीलों में इसके लिये मैराथन बैठकें की।
उरई नगर पालिका, कोटरा नगर पंचायत और एट नगर पंचायत में चुनाव जीतने की रणनीति बुनने हेतु उरई के शंकर वैंकेट हॉल में उन्होने लम्बी बैठक की जिसकी अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष रामेन्द्र सिंह बना ने की क्षेत्रीय संगठन मंत्री संजीव श्रृंगीऋषि के अलावा विधायक गौरीशंकर वर्मा भी मंचासीन रहे।
मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि परिसीमन की कसरत एक दिन पहले नगर निकायो के चुनाव का कार्यक्रम जारी किये जाने के साथ तेज हो गयी है। लेकिन अभी तक न तो अध्यक्ष पद की और न ही वार्डो के आरक्षण की स्थिति स्पष्ट है। फिर भी महत्वाकांक्षी कार्यकर्ता सूत न कपास फिर भी लट्ठम लट्ठ की तर्ज पर अपनी दावेदारी के नम्बर बढाने के लिये बौरा गये है जिसमें नाहक ही उनकी अपनी ऊर्जा बर्वाद हो रही है और कार्यकर्ताओं के बीच अभी से वैमनस्य की स्थिति भी गहरा रही है। कार्यकर्ता इससे बाज आये। आरक्षण की स्थिति स्पष्ट हो जाने के बाद उम्मीदवारांे के चयन में पार्टी द्वारा सुसंगत और पारदर्शी तरीके अख्त्यिार किये जायेंगे। इसमें कार्यकर्ताओं को किसी तरह का संदेह नहीं होना चाहिये भरोसा रखें कि पार्टी घर बैठे सक्षम और निष्ठावान कार्यकर्ता की उम्मीदवारी का समर्थन करेगी।
फिलहाल सभी कार्यकर्ता जिसको भी उम्मीदवार बनाया जाये उसकी सफलता के लिये पूर्ण मनोयोग से कार्य करने का संकल्प लेना चाहिये। हर नगर निकाय में भाजपा का ही परचम लहराने को प्रत्येक कार्यकर्ता कटिबद्व हो कार्य करे। जिलाध्यक्ष रामेन्द्र सिंह बना ने उन्हे नगर निकाय बार फीडबैक दिया। सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने भी हर निकाय के लिये अपनी महत्वपूर्ण सम्मति दी।








Leave a comment