उरई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 एनडी शर्मा ने हेल्थ वेलनेस सेन्टर मड़ोरा की सीएचओ अनुराधा वर्मा का वेतन उनकी गत 27 अक्टूबर से लगातार गैर हाजिरी के कारण रोक दिया है और उनसे स्पष्टीकारण भी मांग दिया है।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने बुधवार को हेल्थ वेलनेस सेन्टर मड़ोरा, गढ़र और मिनौरा का निरीक्षण किया। इस दौरान मड़ोरा की सीएचएस गैर हाजिरी की जानकारी होने पर उन्होने यह कदम उठाया। अन्य जगह उन्हे स्थिति दुरूस्त मिली। इस सन्तोष जताते हुये वे इन सेन्टरो पर आवश्यक निर्देश देकर आगे बढ गये।








Leave a comment