उरई। जिलाधिकारी चांदनी सिंह की अध्यक्षता में कृषि तकनीकि प्रबन्ध अभिकरण की गवर्निंग बॉडी के साथ राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन व नेशनल मिशन फॉर सस्टेनिबल एग्रीकल्चर की अधिशाषी समिति की बैठक आयोजन कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित की गयी जिसमें वित्तीय वर्ष 2022-23 की कार्य योजना को अन्तिम रूप दिया गया।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 अभय कुमार श्रीवास्तव के साथ-साथ उप कृषि निर्देशक एसके भगत, जिला कृषि अधिकारी गौरव यादव, लीड बैंक प्रबधक, सिचाई विभाग के सभी के अधिशाषी अभियन्ता, विद्युत वितरण खण्ड प्रथम के अधिशाषी अभियन्ता, जिला पंचायत राज्य अधिकारी, कृषि विज्ञान केन्द्र के अध्यक्ष सभी इकाईयो के भूमि संरक्षण अधिकारी, प्रगतिशील कृषक और अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।








Leave a comment