उरई। डीजी फायर द्वारा थोक में किये गये मुख्य अग्नि शमन अधिकारियों के तबादलों के क्रम में जिले के लोगो को भी अपने यहाँ के चर्चित मुख्य अग्नि शमन अधिकारी रामराजा यादव से मुक्ति मिल गयी है।
रामराजा यादव की अंधाधंुध उगाही से जिले के गेस्ट हाउस संचालक, दुकानदार, नर्सिग होम संचालक त्राहिमाम कर रहे थे। हालांकि इसके बाबजूद उन्हे तबादले में कोई दण्ड नहीं मिला है बल्कि अब उन्हे बदायू जैसे महत्वपूर्ण जिले की कमान मिल गयी है। फिर भी जिले के व्यापारी व्यवसायी सुकून महसूस कर रहे हैं कि उन्हे तो कम से कम शोषण से राहत मिली।







Leave a comment