कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय सींगपुरा में मनाया गया सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह

सींगपुरा(जालौन|)|शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते हैं। सेवाकाल में रहते हुए वह बच्चों को शिक्षा देते हैं। सेवानिवृत्त के बाद वे अपने अनुभवों के आधार पर समाज को नई दिशा देने का काम करते हैं। यह बात मंगलवार को कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय सींगपुरा में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका की सेवानिवृत्त के उपलक्ष्य में आयोजित विदाई समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला महामंत्री इलयास मंसूरी ने कही।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षक संजय भानू ने की व संचालन राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ब्लॉक जालौन के कार्यकारी अध्यक्ष व संकुल शिक्षक अखिलेश कुमार रजक द्वारा किया गया। विशिष्ठ अतिथि के रूप में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लॉक जालौन के अध्यक्ष व प्रदेशीय मीडिया प्रमुख बृजेश श्रीवास्तव, एआरपी अमित गुप्ता, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, वेद प्रकाश मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुवात विद्यालय की सेवानिवृत्त शिक्षिका विमला देवी द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर  माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन के साथ की गई। उसके बाद विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात सेवानिवृत्त शिक्षिका को विद्यालय के सहायक अध्यापक द्वारा स्मृति चिन्ह, श्रीफल, माला, गीता व अंगवस्त्र भेंट किया गया। उसके बाद मौजूद संकुल के शिक्षक -शिक्षिकाओं द्वारा भी सेवानिवृत्त शिक्षिका को उपहार भेंट कर दीर्घायु होने व हमेशा स्वस्थ रहने की कामना की गई। 

कार्यक्रम में सुशीला देवी, पूजा पाठक, तौहीद फातिमा, जय जय वियोगी, आशीष कुमार निरंजन, गायत्री गौतम, अनामिका तिवारी, रूबी राठौर, सोनम कुलश्रेष्ठ, रेखा जाटव, कंचन वर्मा, सरला सिंह, नीरज राजपूत, राजकुमारी वर्मा, नेहा पुरवार, प्रीती सिंह, अखिलेश कुमार निरंजन आदि शिक्षक -शिक्षिकाए व छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a comment