एआरटीओ ने चेकिंग में २ ओवरलोड ट्रक व एक बस को खड़ा कराया

जालौन-उरई । बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर एआरटीओ ने ओवरलोडिगं के खिलाफ अभियान चलाया। चैकिंग के दौरान टीम ने एक बस व दो ओवरलोड ट्रकों को पकड़कर कोतवाली में खड़ा करा दिया। चैकिंग के दौरान मोटर वाहन अधिनियम का पालन न करने पर 20 वाहनों पर जुर्माना भी लगाया गया है।

यातायात माह के मौके पर एआरटीओ विनय कुमार पांडेय ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान उन्होंने एक्सप्रेस वे पर मौरम लादकर जा रहे एक ओवरलोड ट्रक को रोकने का प्रयास किया। लेकिन चालक ने ट्रक नहीं रोका बल्कि ट्रक को कट मारकर भगा ले गया। इस पर एआरटीओ ने पीछा करते हुए दूसरे ट्रक के सहयोग से ट्रक को रुकवा लिया। लेकिन चालक व परिचालक मौका पाकर वहां से भाग निकले। टीम ने पकड़े गए ओवरलोड बालू के 2 ट्रकों व बस को पकड़ कर कोतवाली में खड़ा करा दिया । चेकिंग के दौरान टीम ने मोटरवाहन वाहन अधिनियम का पालन न करने पर 20 वाहनों का चालान भी काटा। इस संदर्भ मेें एआरटीओ विनय कुमार पांडेय ने बताया कि चेकिंग के दौरान बालू के ओवरलोड ट्रक को रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन वह कट मारकर वहां से भाग रहा था। जिसका पीछा करते हुए ट्रक को पकड़ लिया गया है। जिसे कोतवाली में खड़ा कराया गया है। वहीं चालक व परिचालक मौके से भाग निकले। चेकिंग के दौरान दो ट्रक, एक बस को पकड़ा है इसके अलावा 20 वाहनों के चालान भी किए गए हैं।

Leave a comment