जालौन-उरई । जन अधिकार पार्टी की बैठक हिरदेशाह में लल्लू कुशवाहा के आवास पर शिवकुमार की अध्यक्षता व बृजेश वर्मा के संचालन में संपन्न हुई। जिसमें नगर निकाय के चुनावों को लेकर चर्चा की गई एवं संगठन के नए पदाधिकारी बनाए गए।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे नगर अध्यक्ष शिवकुमार ने कहा कि आगामी नगर निकाय के चुनावों को पार्टी पूरी दमखम से लड़ेगी एवं वार्ड के सभासद व नगर पालिका अध्यक्ष के लिए उनकी पार्टी प्रत्याशी घोषित करेगी। बैठक में प्रत्येक वार्ड से सभासद पद के संभावित प्रत्याशियों व अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की गई। नगर निकाय के चुनावों को देखते हुए पार्टी को मजबूत करने के लिए नए पदाधिकारी भी बनाए गए। जिनमें ब्रजेश वर्मा, वीरु वाल्मीकि, अखिलेश कुशवाहा, पप्पू दोहरे, श्याम सिंह कल्लू को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जुबैर अहमद महासचिव, चन्द्रभान कुशवाहा कोषाध्यक्ष, अरुण कुशवाहा, बबलू मेवाती, श्रीकृष्ण कुशवाहा, धर्मेंद्र कुशवाहा को संगठन सचिव व राम सिंह परिहार, राजेश कुमार बाथम एवं अचल कुशवाहा को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। पार्टी पदाधिकारियों से कहा गया है कि वह चुनावों में पार्टी के प्रत्याशियों को जिताने के लिए अभी से जुट जाएं। इस मौके पर बालकराम दोहरे, ब्रजमोहन कुशवाहा, मुहर सिंह, मूलचरण, गंगा प्रसाद, जगराम, पिंटू, भगवानदीन, गोपाल, लल्लू, सतीशचन्द्र, कलकाई, मानसिंह, इंदल, डरेले आदि मौजूद रहे।

Leave a comment