उरई | यहाँ सोमवार को फोरलेन के आटा टोल पर कार सवार महिला के साथ दबंग महिला टोल कर्मियों ने जमकर मारपीट कर दी थी।बाद में इस मामले में कार सवार महिला के पति और टोल मैनेजर के द्वारा एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी गयी जिसे लेकर अब आटा पुलिस ने दोनों की एफआईआर दर्ज कर ली है।
बता दें कि सोमवार को आटा टोल पर टोल के विवाद के दौरान कार सवार महिला के साथ टोल पर कार्यरत दो महिला कर्मचारियों ने हाथापाई कर दी थी | यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।
इसे ले कर आटा टोल के सहायक मैनेजर दीपेंद्र भार्गव द्वारा कार सवार महिला के खिलाफ थाने में मारपीट करने तथा जबरन गाड़ी निकालने की तहरीर दी थी वही दूसरे पक्ष से महिला के पति रवि कुमार राठौर ने भी तहरीर दे डाली , इस आधार पर दोनों पक्षों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है | रवि राठौर की तरफ से दी गई तहरीर के के मामले में दो अज्ञात महिला टोल कर्मियों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।
इस मामले में जालौन के पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने बताया कि मारपीट का वीडियो उनके संज्ञान में आया था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को तत्काल घटनास्थल पर भेजा था। इस मामले में अब दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लियागया है, अब आगे की कार्रवाई की जा रही है।







Leave a comment