समाज कल्याण के विद्यालय का नहीं पुरसाहाल , बच्चों को खराब भोजन और गन्दगी का आलम देख भड़की जिलाधिकारी  

कदौरा –उरई | गुप्त  शिकायत पर गुरुवार शाम अचानक जिलाधिकारी ने आश्रम पद्धति विद्यालय का औचक निरीक्षण किया जहां पर फैली अव्यस्थाएं व सुस्वादु खाना न मिलने पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए कार्रवाई करने के संकेत दिए |  जिलाधिकारी के इस निरीक्षण से विद्यालय के स्टाफ में हड़कंप मच गया ।

गौरतलब है कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित ब्लाक क्षेत्र के ग्राम बबीना में राजकीय आश्रम पद्धति आवासीय विद्यालय कई वर्षों से संचालित है जहां पर स्टाफ द्वारा रहने वाले छात्रो को न तो सही  भोजन दिया जा रहा है और न ही सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं |  कुछ दिन पूर्व जिलाधिकारी को इसकी गोपनीय  शिकायत  भेजकर जांच कराने की मांग की थी | गुरुवार शाम लगभग 7:30 बजे जिलाधिकारी चांदनी सिंह अचानक आश्रम पद्धति विद्यालय पहुंची और उन्होंने पूरे विद्यालय परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया जहां पर बच्चों का  खाना गुणवत्ता विहीन होने पर  कड़ी नाराजगी जताई |  इसके बाद बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था न होने एवं गंदगी के  अंबार पर उन्होंने मौजूद स्टाफ को कड़ी फटकार लगाते हुए कार्रवाई के संकेत दिए |  इस संबंध में जिलाधिकारी चांदनी सिंह  ने बताया कि विद्यालय में कई अव्यस्थाएं देखने को मिली हैं जिस पर जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी |

Leave a comment