उरई। मौसम के बदलते प्रभाव से मच्छरो का प्रकोप अचानक समूचे उत्तर भारत सहित छोटे बड़े शहरांे में बढ़ गया है। बड़ी संख्या में लोग डेंगू और मलेरिया की चपेट में हैं किन्तु प्रशासनिक शिथिलता और अकर्मण्यता चलते जिम्मेदार अधिकारी व जनप्रतिनिधि ऐसी महामारी स्तर की बीमारियों निजात के लिये ठोस योजना तैयार करने की बजाय फागिंग भर करके कर्तव्य की इतिश्री कर रहे है।
कीटनाशक का छिडकाव और जल भराव के लिये कदम न के बराबर उठाये जा रहे है। जिससे मच्छरों की बाढ़ आ गयी है। जिला मुख्यालय उरई के अलावा जालौन, कोंच, माधौगढ़, कालपी आदि कस्बों में भी मलेरिया और डेंगू कहर पसारता जा रहा है।
इसी बीच स्वराज पार्टी ने जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकर्षित कराते हुये उनसे मांग की है कि मच्छरों पर नियंत्रण के लिये ठोस और कार्यगर कार्यवाही करने के निर्देश अधीनस्थों को जारी करें। 

Leave a comment