कालपी-उरई। जुलहठी की बड़ी मस्जिद की इमामत में बदलाव हुआ है। अब हाफिज अब्दुल कलाम इस मस्जिद के नये इमाम होंगे।
कलाम साहब का इमाम के लिये चुनाव निर्धारित चैन प्रक्रिया के बाद हुआ। इसके बाद गणमान्य मोमिनों ने मुबारकवाद देते हुये उन्हे फूलमालाओं से लाद दिया। इस जिम्मेदारी के लिये हाफिज कलाम ने अल्लाह का शुक्र अदा करते हुये संकल्प लिया कि वे आत्मिक गहराई और शरीयत के उसूलों के मुताबिक काम करेगें। असलम बरकाती, खालिद अंसारी, बरकत अंसारी, मुहम्मद इस्लाम, वसीम मास्टर आदि ने इस अवसर पर महत्वपूर्ण योगदान दिया। लोगो ने नये इमाम की चुनाव प्रक्रिया और बदलाव पर सन्तोष जताया। पूर्व में हाफिज इरशाद इमाम के तौर पर काम कर रहे थे।








Leave a comment