जालौन-उरई । बंटवारे को लेकर परिवार के लोगों के बीच विवाद का मामला कोतवाली पहुंचा। पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों के खिलाफ रिपार्ट दर्ज कर शांतिभंग की कार्रवाई की।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लौना में एक पक्ष से मुन्ना व अरूण एवं दूसरे पक्ष से शिवराम, अमर सिंह व भरत के बीच जगह के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार की सुबह दूसरे पक्ष के लोग विवादित जगह पर गड्ढा कर पिलर बनाना चाह रहे थे। इसकी जानकारी जब पहले पक्ष को मिली तो वह भी मौके पर पहुंच गए। जहां पिलर बनाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद होने लगा। गाली, गलौज से शुरू हुआ विवाद हाथापाई तक पहुंच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। जहां उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दोनों पक्षों के पांच लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई।





Leave a comment