जालौन-उरई । आम आदमी पार्टी का गंदगी हटाओ, झाड़ू चलाओ अभियान ग्राम उरगांव में चलाया गया। गयाप्रसाद के आवास पर रामसिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में संपन्न हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे रामसिंह कुशवाहा ने कहा कि आप पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर चल रहे गंदगी हटाओ, झाड़ू चलाओ अभियान का उद्देश्य राजनीति की गंदगी हटाने से है। राजनीति में ईमानदार व स्वच्छ छवि वाले जनप्रतिनिधियों को ही चुनें। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दीनदयाल काका प्रांतीय सचिव झांसी, एवं जिला अध्यक्ष सुनील परिहार ने आम आदमी पार्टी योजनाएं गिनाई। बिजली, पानी, शिक्षा और विकास पर बात की गई। कहा कि अगर उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी तो महिलाओं को एक हजार रुपए की मदद हर माह दी जाएगी। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष मम्मू खान खनुआं, भूपसिंह राजपूत, शेर सिंह पांचाल, गया प्रसाद पांचाल, विजय निगम, अब्दुल हामिद, शिव पूजन, बालमुकुंद, सरजू, कृष्ण कुमार, अंशु कुशवाहा आदि मौजूद रहे।






Leave a comment