जालौन-उरई । ग्राम उदोतपुरा में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ मंगलवार को कलश यात्रा व गणेश पूजन के साथ हुआ। इस दौरान गांव में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें सैंकड़ों की संख्या में भक्तों ने भाग लिया।
ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम उदोतपुरा निवासी गजेंद्र सिंह चौहान के आवास पर श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ मंगलवार को कलश यात्रा के साथ हुआ। प्रातः काल शुभ मुहूर्त में कलश यात्रा का कथा स्थल से प्रांरभ हुई। जो गांव के विभिन्न मोहल्लों एवं प्रमुख धार्मिक स्थलों से होते हुए पुनः कथा स्थल पर पहुंची। कथाव्यास पंडित राघवेंद्र मिश्राजी महाराज की अगुवाई में निकली शोभायात्रा में महिला व पुरूष भक्तगण बैंड बाजों की धुन पर जय श्रीराम की नारे लगाते हुए झूमकर चल रहे थे। कथा स्थल पर शोभा यात्रा पहुंचने के पश्चात् कथा व्यास ने कथा स्थल पर गणेश पूजन कराया। पारीक्षित केशकांती, बुद्धसिंह चौहान एवं सावित्री देवी, गजेंद्र सिंह चौहान पूजन कर अपने पूर्वजों का आवाहन किया। गणेश पूजन के साथ कथा का शुभारंभ किया गया जिसमें कथा व्यास ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य के जीवन में सुखों का संचय करने वाली होती है। पूरे मनोयोग के साथ कथा के श्रवण मात्र से मनुष्य जीवन में चमत्कारिक परिवर्तन हो सकते हैं। कथा सुनने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। श्रीमद्भागवत में तमाम ऐसी कथाएं हैं जो हमें प्रेरणा देती है और कलयुग में जीवन को कलात्मक ढंग से जीने का मार्ग प्रशस्त करती है। इस मौके पर दूधाधारी महाराज ने भक्तों को आशीर्वाद दिया। कलश यात्रा में राधेसिंह चौहान, देवसिंह चौहान, मंगल सिंह, राजू चौहान, विजय सिंह, करण सिंह, जालम सिंह, राजा बाबू चौहान, योगेंद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह, शीलू चौहान, धर्मेंद्र सिंह चौहान, पिंटू चौहान, मुनेंद्र तोमर, लालू चौहान, शंकरिया, दीपक सिंह चौहान, गोविंद सिंह मुखिया, दीपचंद्र चौहान, गोलू चौहान, दुर्गेंद्र सिंह, उदयन आदि भक्तगण सम्मिलित रहे।






Leave a comment