बालिका इंटर कालेज में ज्ञान विज्ञान प्रदर्शनी में छात्राओं के माडल ने मन मोहा

जालौन-उरई । आनंदी बाई हर्षे बालिका इंटर कॉलेज में ज्ञान विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने विज्ञान, कला, पर्यावरण, क्राफ्ट आदि विषयों पर स्वनिर्मित एवं थर्मोकोल रहित मॉडलों का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल द्वारा छात्राओं के बनाए गए मॉडलों की जमकर प्रशंसा की गई। 

आनंदी बाई हर्षे बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित ज्ञान विज्ञान प्रदर्शनी मेें मुख्य अतिथि के रूप में बजरंग इंटर कॉलेज उरगांव के पूर्व प्रधानाचार्य माधव प्रसाद पांडेय एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जालौन बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या शशिवर्मा, रेनू पोरवाल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ऊषा गुप्ता मौजूद रहीं। ज्ञान विज्ञान प्रदर्शनी में छात्राओं ने एक से बढ़कर एक मॉडल बनाए। जिनमें प्रदूषण मॉडल, कोरोना मॉडल, ग्लोबल वार्मिंग, एटोमिक पावर, वेस्ट मैटेरियल से उपयोगी वस्तुओं का निर्माण एवं राम मंदिर मॉडल को निर्णायक मंडल में शामिल शिवकुमार, रामेंद्र, भारती प्रजापति, पल्लवी हर्षे, अमित चंदर, ऋषभ, गिरीश नंदन आदि ने जमकर सराहा। इस दौरान मुख्य अतिथि माधव प्रसाद पांडेय ने कहा कि ज्ञान विज्ञान मॉडल के निर्माण से छात्राओं में तार्किकता और बौद्धिकता का विकास होता है। उनमें विज्ञान के प्रति समझ भी बढ़ती है। वैज्ञानिक कहीं बाहर से नहीं आते है। हम और आपके बीच ही पैदा होता है। प्रदर्शनी में छात्राओं ने अपने बौद्धिक क्षमता का जिस प्रकार प्रयोग किया है उसकी सराहना की जानी चाहिए। आगे भी छात्राएं ऐसा ही प्रदर्शन करती रहें। विद्यालय की प्रबंधिका संध्या हर्षे एवं प्रधानाचार्या सुनीता शर्मा ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर डॉ. नैना साहनी, डॉ. रंजना दुबे, राधा गुप्ता, उमा अग्रवाल, शालिनी कौशल, पायल सोनी, साक्षी गुप्ता, शुभांगी पांडेय आदि मौजूद रहीं।

Leave a comment