जालौन-उरई । फेसबुक पर दोस्ती कर सरकारी नौकरी लगवाने के बहाने युवती के शैक्षिक प्रमाण पत्र मंगवा लिए। इसके बाद युवक ने फर्जी विवाह प्रमाण पत्र तैयार कर युवती पर शादी करने का दबाव बनाया। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस नेे आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली था। पुलिस ने उक्त मामले में वांछित आरोपी को पकड़ लिया है। पुलिस आरोपी से पूछतांछ कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने पुलिस को बताया था कि उनकी पुत्री के साथ शांतिनगर उरई निवासी सौरभ सुमन फेसबुक पर दोस्ती कर ली। इसके बाद उसे सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसके शैक्षिक प्रमाण पत्र मांगे। विश्वास में आकर पुत्री ने उन्हें शैक्षिक प्रमाण पत्र और फोटोग्राफ्स दे दिए। उक्त शैक्षिक प्रमाणपत्रों और फोटोग्राफ्स का दुरूपयोग कर उक्त युवक ने आर्य समाज का फर्जी विवाह प्रमाण पत्र तैयार करा लिया और उनकी पुत्री पर विवाह करने का दबाव बनाने लगा। जब पुत्री ने विवाह से इंकार किया तो उसकी फोटो आदि फेसबुक पर वायरल करने की धमकी देने लगा। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने लगभग एक माह पूर्व आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही थी। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ लिया है। पुलिस आरोपी युवक से पूछतांछ कर रही है।







Leave a comment