उरई। बुधवार को विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष्य में जिला विधिक प्राधिकरण के तत्वावधान में अजनारी रोड स्थित माडर्न पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्राधिकरण के सचिव राजीव सरन ने राष्ट्रीय और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं, परियोजनाआंे की जानकारी देते हुये प्राधिकरण की संरचना, उद्देश्य व कार्यो के बारे में उपस्थित छात्र- छात्राओं को बताया।
कार्यक्रम में स्थाई लोक अदालत के सदस्य सुन्दर लाल पाल एवं राम बाबू केवट ने स्थाई लोक अदालत की उपयोगिता, महत्व और क्षेत्राधिकार के बारे में अवगत कराया। सहायक संभागीय अधिकारी प्रवर्तन उमेश कुमार सिंह, तहसील विधिक सेवा समिति उरई के सचिव तहसीलदार भूपेन्द्र, स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ0 जितेन्द्र कुमार, डीएलएसए के वरिष्ठ लिपिक अश्वनी कुमार मिश्रा एवं प्रोबेशन कार्यालय से सुरेश कुमार ने विभागीय योजनाआंे के बारे मेें बताया। पूर्व पैनल अधिवक्ता अनिल कुमार शर्मा ने मुफ्त कानूनी सेवाओं और राजस्व विभाग की योजनाओं के बारे में बताया। विद्यालय के प्रधानाचार्य और उदित कुशवाहा ने अन्त में सभी अतिथियों का आभार जताया। कार्यक्रम में जिला अधिवक्ता संघ के मीडिया प्रभारी अभिषेक पाठक, लेखपाल जितेन्द्र कुमार सिंह, टीम लीडर महेश सिंह परिहार, करन सिंह यादव, रामदेव चतुर्वेदी, धर्मेन्द्र, योगेन्द्र तखेले आदि उपस्थित रहे।
उधर तहसील विधिक सेवा समिति कोंच एवं माधौगढ़ के तत्वावधान में विधिक सेवा स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किये गये। यहां संबंधित तहसीलदार और कार्यरत पराविधिक स्वयं सेवकों जगपाल सिंह, देवेन्द्र सिंह आजाद, विमल किशोर राठौर, श्रीमती सीता तिवारी, श्रीमती स्नेह राजा, रणजीत सिंह, राजीव कुमार गुप्ता, श्रीमती शीलिमा, रचना देवी, राम सिंह आदि ने समाज के असहाय, निर्धन व वंचित नागरिकों को अनुमन्य निशुल्क विधिक सेवा के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।






Leave a comment