बालिकाआंे की गोष्ठी में हेल्पलाइन नम्बर, कानूनों और कल्याण योजनाओं के बारे में कराया अवगत


उरई। राम नगर स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जागरूकता अभियान के तहत गोष्ठी आयोजित की गयी।
गोष्ठी में महिला कल्याण अधिकारी अलकमा अख्तर नें बालिकाओं को उनसे संबधिंत कानूनो और व्यवस्थाओं की जानकारी दी। उन्होने अगाह किया कि बालिकाआंे का निर्धारित उम्र से पहले विवाह रचाना कानूनी अपराध है जिसके लिये अभिभावकों को दण्ड झेलना पड़ सकता है। इसलिये इससे बचा जाना चाहिये। इससे बालिकाओं को भी अभिभावकांे की ऐसी कोशिश का प्रतिरोध करना चाहिये।
उन्होने अलग-अलग प्रकृति की शिकायतों के लिये हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में बताया। कहा कि खोये पाये बच्चों की सूचना के लिये 1098 नम्बर का इस्तेमाल करें। अगर बालिका को मोबाइल पर कोई परेशान कर रहा है अथवा अश्लील फोटो भेज रहा है तो शिकायत के लिये 1090 नम्बर है। घरेलू हिंसा के लिये पीड़िता 181 नम्बर पर और तत्काल सहायता के लिये 112 नम्बर पर काल की जा सकती है।
उन्होने गोष्ठी में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में महिला शक्ति केन्द्र से नीतू देवी, विद्यालय प्रभारी साधना एवं विद्यालय की समस्त शिक्षिकायें उपस्थित रहीं।

Leave a comment