जालौन-उरई। सार्वजनिक कुएं को नष्ट किए जाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीण ने एसडीएम को शिकायती पत्र दिया। ग्रामीण ने सार्वजनिक कुएं को नष्ट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
तहसील क्षेत्र के ग्राम आलमपुर जागीर निवासी राधेश्याम ने एसडीएम सना अख्तर को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके पूर्वजों द्वारा वर्ष 1984-85 में गांव में सार्वजनिक कुएं को निर्माण कराया गया था। जिसका पानी का उपयोग गांव के लोग करते हैं। उक्त कुएं का जीर्णोद्धार उनके द्वारा कराया गया था। लेकिन अब गांव के कुछ लोग उक्त कुएं पर अतिक्रमण करने के उद्देश्य से उसे नष्ट करना चाहते हैं। उन्होंने कुएं की जागीर तोड़ दी है साथ ही उसमें मिट्टी भर रहे हैं। जब उन्हें ऐसा करने से मना किया जाता है तो वह लड़ाई झगड़े पर आमादा हो जाते हैं। ग्रामीण ने एसडीएम से उक्त कुएं को नष्ट करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।





Leave a comment