जालौन-उरई । जुआ खेलने से मना करने पर पति ने पत्नी के साथ गाली, गलौज करते हुए मारपीट कर दी। पीड़िता ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है |
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुठौंदा खुर्द निवासी रीना पत्नी अमर सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके पति जुआ व शराब के आदी हैं। जुआ में अक्सर हार जाते हैं और घर में झगड़ा करते हैं। उसने कई बार समझाने की कोशिश की लेकिन उनकी आदतों में सुधार नहीं हो रहा है। मंगलवार की शाम वह घर से बाहर जआ खेलने के लिए जा रहे थे। उन्हें जुआ खेलने जाता देख उसने उनका विरोध किया और उन्हें जुआ खेलने जाने से रोका। इस बात से नाराज होकर वह शराब पीकर घर आ गए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसे लाठी, डंडों से मारा पीटा। जिसमें उसे चोटें आई हैं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने महिला का चिकित्सकीय परीक्षण कराकर आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।





Leave a comment